फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: एक दिन में अस्पतालों पहुंचे 1.19 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित

Fri, 25 Dec 2020 02:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक तरफ जहां पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 7.91 करोड़ के पार पहुंच गई है वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 17.40 लाख से अधिक हो चुका है। इस बीच अमेरिका में टीकाकरण शुरू होने के बावजूद अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटों के दरम्यान 1.19 लाख के पार हो गई है।

विज्ञापन


सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में पिछले एक दिन में 1,19,463 कोरोना संक्रमितों के अस्पतालों में भर्ती होने के समाचार हैं। एक दिन में इतने अधिक मरीजों का अस्पताल में भर्ती होना एक रिकॉर्ड है। जानकारी में बताया गया कि यह लगातार 22वां दिन था जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक लाख की संख्या को पार किया है।

इससे एक दिन पूर्व 1.17 लाख संक्रमितों को अमेरिकी अस्पतालों में दाखिल कराया गया। कैलिफोर्निया में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां अस्पतालों में मेकशिफ्ट वार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें मरीजों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन


क्रिसमस त्यौहार पर इटली के बाजार सूने
क्रिसमस पर यूरोपीय देशों में इटली सबसे उत्साहित रहता है क्योंकि वेटिकन सिटी होने के कारण ईसाई धर्मालु यहां त्यौहार का पूरा लुत्फ उठाते हैं। लेकिन इस बार सब कुछ फीका है। यहां के बाजार सुनसान हैं। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि आने वाले वक्त में प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं दी जाएगी। वेटिकन सिटी में भी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें