फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: बंद कमरे में कोरोनावायरस का ज्यादा खतरा, ये है वजह

Fri, 20 Nov 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है लगातार देश विदेश में मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं कहीं कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। वहीं कोरोना को लेकर डॉक्टरों ने भी चेताया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है घरों, दफ्तरों और अन्य कार्यालयों में कोरोना वायरस ज्यादा घातक हो सकता है।  इस खुलासे के बीच मौसम को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो पिछले साल भी सर्दी में कोरोना तेजी से फैला था। अब ठंड भी शुरू हो चुकी है। सतर्क रहना जरूरी है।


अमेरिका के डॉक्टरों का कहना है घरों में लोग इकठ्ठा रहते हैं,साथ ही पार्टी या डिनर भी साथ ही करते हैं, इसकी वजह से कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। और कोरोना तेजी से फैलने लगता है और सर्दी के मौसम में हर कोई बाहर के बजाय अंदर ही रहना चाहता है। जो कि कोरोना के समय घातक हो सकता है।
विज्ञापन


आपको बता दें इस तरह की खबरें पहले भी आईं थी, कि चारदीवारी के अंदर कोरोना ज्यादा तेजी से फैलता है। इसके लिए गर्मियों में एसी चलाने को लेकर भी सरकार की तरफ से गाइडलाइन्स जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें