फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का कुंदुज में हमला, महिला और बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत

Fri, 20 Nov 2020 03:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कुंदुज
विज्ञापन
कुंदुज पर हमला करते हुए तालिबानी - फोटो : twitter
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान ने बुधवार शाम उत्तर पूर्वी शहर कुंदुज पर हमला किया जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना कुंदुज शहर के तालोका इलाके में हुई जहां एक मोर्टार द्वारा नागरिकों के घर पर हमला किया गया। टोलो न्यूज ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए सूचना दी। अफगान और विदेशी अधिकारियों ने कहा है कि देश में हिंसा का स्तर अस्वीकार्य है।

विज्ञापन


टोलो न्यूज ने आगे बताया था कि हाल ही में, इमाम साहिब, दश्त-ए-अर्ची जिले, और कुंदुज के शहर में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष देखने को मिला। तालिबान ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है। दोहा में चल रहे शांति प्रयासों के बावजूद देश में हिंसा बढ़ी है।

इससे पहले बुधवार को फरयाब में विस्फोट हुआ और उसमें 5 सुरक्षाबलों की जान चली गई। टोलो न्यूज ने प्रांतीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को प्रांत में एक सड़क किनारे बम विस्फोट में कमरकुल जिले के पुलिस प्रमुख सफर मोहम्मद बीदर सहित कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें