आम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सोमवार को विजेताओं की प्रमाणित सूची पोस्ट की गई। जिसके अनुसार, शुक्रवार को संपन्न हुए राष्ट्रव्यापी मतदान में मंगोलियाई पीपुल्स पार्टी ने 126 सीटों वाली संस्था में 68 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 42 सीटें जीतीं। बाकी 16 सीटें छोटी पार्टियों में बांट दी गईं।
मंगोलिया में इस बार गठबंधन सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं, क्योंकि आठ वर्षों में पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी संसदीय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार सत्तारूढ़ पार्टी को बहुत कम बहुमत प्राप्त हुआ है, जिससे गठबंधन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
आम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सोमवार को विजेताओं की प्रमाणित सूची पोस्ट की गई। जिसके अनुसार, शुक्रवार को संपन्न हुए राष्ट्रव्यापी मतदान में मंगोलियाई पीपुल्स पार्टी ने 126 सीटों वाली संस्था में 68 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 42 सीटें जीतीं। बाकी 16 सीटें छोटी पार्टियों में बांट दी गईं। आयोग ने इसी दिन स्टेट पैलेस में एक समारोह आयोजित किया, जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों को सदस्यता कार्ड सौंपे गए। वहीं, आयोग ने सांसदों को सदस्यता कार्ड सौंपने से पहले राष्ट्रपति को अंतिम परिणाम प्रस्तुत किए।
स्टेट पैसेस मंगोलिया की राजधानी में एक भव्य इमारत है, जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही संसद भी मौजूद है। इस महल के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सांसदों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर और गले मिलकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
बता दें कि पीपुल्स पार्टी ने पिछले दो चुनावों में भारी जीत हासिल की। 2020 में 76 में से 62 सीटें हासिल कीं और देश पर अकेले शासन किया। पिछले साल एक संवैधानिक संशोधन में संसद में 50 सीटें जोड़ी गईं। मंगोलिया में पिछली गठबंधन सरकार 2012 से 2016 तक डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व में थी।