फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में कांपी धरती; महसूस किए गए 4.9 तीव्रता का भूकंप

Wed, 13 Aug 2025 12:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसे देश की भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी ने मध्यम तीव्रता का बताया। एजेंसी जियोनेट ने बताया कि भूकंप का केंद्र हॉक्स बे क्षेत्र में हेस्टिंग्स शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में 30 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन


स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से ठीक पहले आए इस भूकंप को लगभग 6,000 लोगों ने महसूस किया। उन्होंने जियोनेट वेबसाइट पर रिपोर्ट दर्ज कराई। हॉक्स बे न्यूजीलैंड के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। यहां 1931 में आए एक बड़े भूकंप में 256 लोग मारे गए थे। 50 लाख की आबादी वाला न्यूजीलैंड 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां भूकंप और ज्वालामुखी आम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें