फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: गैरकानूनी नक्शों को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर की ट्रंप को चेतावनी, कहा- फैसले से पीछे हटें वरना...

Wed, 13 Aug 2025 10:53 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पुनर्वितरण विवाद पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी आखिरी चेतावनी दी। उन्होंने ट्रंप पर गैरकानूनी नक्शे बनाने और लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। न्यूजॉम ने वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप के आपातकालीन आदेश को भी खारिज किया और जीओपी राज्यों में अपराध दर ज्यादा होने का दावा किया।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : X- @GavinNewsom/@realDonaldTrump
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पुनर्वितरण विवाद  को लेकर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ट्रंप को सेकंड-टू-लास्ट वॉर्निंग दी और चेतावनी दी कि कैलिफोर्निया रेड स्टेट्स के गैरकानूनी नक्शों को कानूनी रूप से खत्म कर देगा।
विज्ञापन


न्यूजॉम के प्रेस ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हालिया इतिहास के सबसे कम मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह आपकी दूसरी आखिरी चेतावनी है। अगली चेतावनी आखिरी होगी। अभी पीछे हटें, वरना कैलिफोर्निया कानूनी तौर पर जवाब देगा। पोस्ट में ट्रंप की सोशल मीडिया शैली की नकल करते हुए बड़े अक्षरों, असामान्य विराम चिह्नों और हास्यपूर्ण संदर्भों का इस्तेमाल किया गया।

पुनर्वितरण विवाद का पृष्ठभूमि
न्यूज़ॉम ने सोमवार को ट्रंप को पत्र लिखकर टेक्सास सहित कई राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में नक्शे बदलने की कोशिश बंद करने की मांग की थी। उन्होंने इसे अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि यह 2026 चुनाव से पहले सत्ता बचाने की रणनीति है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'भारत के साथ रिश्ते पहले जैसे ही', ट्रंप के टैरिफ को लेकर नई दिल्ली के सख्त रुख के बाद अमेरिका के सुर नरम

ट्रंप की नीतियों पर हमला
न्यूजॉम ने ट्रंप के हालिया आपातकालीन आदेश की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में संघीय हस्तक्षेप की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप का दावा कि डेमोक्रेटिक शहरों में अराजकता है, एक "पुराना झूठ" है और जीओपी-शासित राज्यों में अपराध दर अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैक्सिको ने 26 ड्रग कार्टेल सरगनाओं को किया अमेरिका के हवाले; ट्रंप प्रशासन के भारी दबाव के बाद कार्रवाई

2028 की संभावनाओं और राजनीतिक संदेश
गैविन न्यूज़ॉम को 2028 के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह बयान न केवल ट्रंप की नीतियों की आलोचना है, बल्कि डेमोक्रेटिक समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास भी है। व्हाइट हाउस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें