फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन के अदन एयरपोर्ट पर दो मिसाइलों से हमला: सऊदी समर्थित सैन्य ठिकाना बना निशाना; किसने बनाया निशाना?

Sat, 17 Oct 2026 02:14 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदन।

सार

यमन के अदन एयरपोर्ट पर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार मिसाइल हमला हुआ। शुक्रवार रात हुए हमले में दो मिसाइलें गिरीं। एयरपोर्ट के उस हिस्से को निशाना बनाया गया, जहां सऊदी समर्थित सरकार की सैन्य इकाई तैनात है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने किस पर आरोप लगाया है और इस हमले के पीछे की वजह क्या है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के बंदरगाह शहर अदन के एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात दो मिसाइलों से हमला हुआ।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। एक सप्ताह से भी कम समय में इस एयरपोर्ट पर यह दूसरा हमला है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान से जुड़े युद्ध के एक नए मोर्चे पर लड़ाई तेज हो रही है। इस मोर्चे पर हूती विद्रोहियों ने पड़ोसी देश सऊदी अरब और यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार, दोनों पर हमले किए हैं। यमन की इस सरकार को सऊदी अरब का समर्थन हासिल है।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन के नौ क्षेत्रों पर रूसी हमले: नागरिकों की मौत में 85% का उछाल; जेलेंस्की को किस बात की सता रही चिंता?
विज्ञापन


सऊदी समर्थित सैन्य इकाई को बनाया निशाना?
एक सुरक्षा अधिकारी और एक यातायात नियंत्रक ने बताया कि अदन एयरपोर्ट के उस हिस्से को निशाना बनाया गया, जहां सऊदी अरब समर्थित सरकार के साथ जुड़ी एक सैन्य इकाई तैनात है। दोनों अधिकारियों ने अपनी पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से बात करने की आधिकारिक अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली।

एक दिन पहले भी इसी परिसर में हुआ था हमला?
यह हमला अदन में एक महल परिसर पर हूती विद्रोहियों के घातक हमले के एक दिन बाद हुआ। हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को इस परिसर पर हमला किया था। साल 2015 से यह महल परिसर यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार का मुख्य केंद्र रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें