फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीतकर जोजिबिनी बोलीं- महिलाएं दुनिया में सबसे शक्तिशाली

Tue, 10 Dec 2019 01:10 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Miss Universe 2019 winner Miss South Africa Zozibini Tunzi - फोटो : social media
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने साल 2019 के ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस यूनिवर्स 2019 का ताज अपने नाम कर लिया है। अमेरिका के अटलांटा में आयोजित रंगारंग समारोह में मिस साउथ अफ्रीका को यह ताज पहनाया गया। इसमें 90 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया और कई राउंड तक चली प्रतियोगिता में मिस साउथ अफ्रीका ने सबको मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


जैसे ही जोजिबिनी के नाम की घोषणा हुई, वह खुशी के कारण रो पड़ीं। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियों से उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के सवाल-जवाब राउंड में अपने जवाब से उन्होंने जजों के साथ ही दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

सुंदरता का अर्थ क्या होता है के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं जिस स्किन कलर के साथ जिस देश में पैदा हुई वहां पारंपरिक अर्थों में मुझे सुंदर नहीं माना जाता था। मैं चाहती हूं कि यह खिताब जीतकर में लौटूं तो मेरे देश के बच्चे मुझे देखें और गर्व से भर जाएं। वो मुझमें अपना एक अक्स देखें।’ 
विज्ञापन


जोजिबिनी टूंजी को जब ताज पहनाया गया उन्होंने गोल्डन रंग का खूबसूरत गाउन पहन रखा था। प्रतियोगिता के पहले राउंड में उन्होंने पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी परिधान में रैंप वॉक किया। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने हिस्सा लिया, लेकिन वह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं।

जोजिबिनी से इस दौरान पूछा गया था कि आज के जमाने में युवा लड़कियों को क्या सिखाना ज्यादा जरूरी है? जिसके जवाब में जोजिबिनी ने कहा था, आज के जमाने में युवा लड़कियों को लीडरशिप सिखाना बहुत जरूरी है।

जोजिबिनी ने कहा कि चाहे वो युवा लड़कियां हो या महिलाएं, इनमें अकसर ही लीडरशिप की कमी देखी जाती है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं आगे नहीं आना चाहतीं बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि समाज उन्हें इतने मौके नहीं देता है। जोजिबिनी ने आगे कहा, ‘महिलाएं दुनिया में सबसे शक्तिशाली हैं और उन्हें हर तरह के अवसर दिए जाने चाहिए।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें