दक्षिण अफ्रीका की ब्यूटी क्वीन चिडिम्मा अदेत्शिना इन दिनों नागरिकता की समस्या से जूझ रही हैं। मिस साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट के तौर पर मशहूर होने वाली 23 वर्षीय लॉ की छात्रा अपनी राष्ट्रीयता के कारण जांच के दायरे में हैं। दरअसल, उनके पूर्वज नाइजीरिया और मोजाम्बिक से ताल्लुक रखते हैं, जिस कारण दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी पात्रता पर चिंता व्यक्त की गई। अपनी मां की पहचान छिपाने के आरोप के कारण अब अदेत्शिना की दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता की वैधता पर सवाल खड़े हो गए। गृह मंत्रालय ने उनसे आईडी से जुड़े कागजात वापस लेने के आदेश दिए।
नागरिकता की वैधता पर बढ़ी चिंता
अपनी मां की नागरिकता छिपाने के आरोप के कारण अदेत्शिना की दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता की वैधता पर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस मामले के कारण उन्हें मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता से भी बाहर होना पड़ा। मीडिया के अनुसार, गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। मिस साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट बनने के बाद ही उन्हे आलोचना का सामना करना पड़ा। लोग उनकी पात्रता पर सवाल उठा रहे थे, क्योंकि उनकी मां मोजाम्बिकन हैं और उनके पिता नाइजीरियाई हैं।
मिस यूनिवर्स में नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व करने का मिला था निमंत्रण
विवाद के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक नई बहस शुरू हो गई थी। इसके बाद अदेत्शिना ने कहा कि उन्हें इन सब से उबरने के लिए थैरेपी की जरूरत है। अदेत्शिना ने इस मामले पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें इन सब से उभरने के लिए थेरेपी की जरूरत है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक संसदीय समिति को उसके आईडी कागजात वापस लेने का निर्देश दिया। विभाग के शीर्ष सिविल सेवल टॉमी मखोडे ने बताया कि अदेत्शिना की मां ने अपने दस्तावेज रद्द कर दिए होंगे, क्योंकि दोनों सोमवार को कारण बताने में विफल रहे। अदेत्शिना पिछले दो दशकों से नाइजीरिया में नहीं रह रही है। उन्हें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व करने का निमंत्रण मिला था, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन गई।