फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने चारों महिला सांसदों पर फिर साधा निशाना, कहा- 'अमेरिका से माफी मांगो'

Sun, 28 Jul 2019 11:17 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चारों महिला सांसदों पर एक बार फिर निशाना साधा है। ट्रंप ने इन्हें कहा है कि इन्हें उन सभी चीजों के लिए माफी मांगनी चाहिए जो इन्होंने कही थीं। 

विज्ञापन


ये चारों महिला सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज, इलहाम ओमार, राशिदा तलेब और अयान्ना प्रेसले हैं। सभी अमेरिकी नागरिक हैं। इनमें से तीन का जन्म भी अमेरिका में ही हुआ है। ये महिलाएं हिसपैनिक, अरब, सोमालिया और अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की हैं।

ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चारों महिला सांसद हमारे देश को प्यार करने में सक्षम हैं। इन्हें अमेरिका से माफी मांगनी चाहिए जो भी घृणास्पद चीजें इन्होंने कही हैं। ये डेमोक्रेटिक पार्टी को बर्बाद कर रही हैं। लेकिन ये कमजोर और असुरक्षित लोग हैं जो हमारे महान देश को कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकते।" इससे पहले ट्रंप ने इन चारों को कहा था कि जहां से आई हो वहीं चले जाओ।
विज्ञापन


ट्रंप के बयानों की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने निंदा भी की थी। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसपर एक प्रस्ताव पेश किया था।

ट्रंप ने चारों डेमोक्रेटिक कांग्रेसविमेन के खिलाफ एक के बाद एक ट्वीट किए थे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, "डेम्स खुद को चार प्रगतिवादियों से दूर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब वो उन्हें गले लगाने के लिए मजबूर हैं। इसका मतलब ये है कि वो समाजवाद का समर्थन कर रहे हैं, इस्त्रायल और अमेरिका से नफरत! डेमोक्रेट्स के लिए ठीक नहीं है।" 

ट्रंप ने ट्वीट कर इन चारों पर निशाना साधते हुए कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका को कैसे चलाना चाहिए, इसके बारे में बोलने से पहले उन्हें वापस जाना चाहिए और पूरी तरह से टूटे हुए और अपराध वाले स्थानों को ठीक करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये प्रगतिशील डेमोक्रेट जहां से आई हैं, वहां की सरकारें पूरी तरह तबाह हैं। ट्रंप के इन्हीं बयानों को डेमोक्रेटिक पार्टी ने नस्लवाद माना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें