फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग महिला का सामने आया वायरल वीडियो, दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया

Fri, 29 May 2020 01:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनियापोलिस
विज्ञापन
घटना का वायरल वीडियो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड दंगों के दौरान, एक ऐसी घटना हुई जिसने सोशल मीडिया को दो धड़ों में बंट दिया है। दरअसल यहां प्रदर्शकारियों ने व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला के सिर में घूंसा मारा और फायर एक्सटिंग्विशर से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जहां दावा किया जा रहा है कि महिला दंगों के दौरान इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके सामने कुछ लोग स्टोर को लूटने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में वह लोगों को रोकने के लिए 'शांतिपूर्ण तरीके से विरोध' कर रही थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने महिला पर ही हमला कर दिया।

घटना का दूसरा पक्ष

हालांकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला खुद हिंसा के लिए जिम्मेदार है। वीडियो में स्टोर के बाहर खड़ी भीड़ की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कुछ लोग चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि महिला के पास एक चाकू है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष का दावा है कि वीडियो में महिला के हाथ में एक धारदार सामान दिख रहा है, जो असल में चाकू है। इस पक्ष का कहना है कि महिला ने लोगों पर पहले हमला किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपने बचाव में वापस महिला पर हमला किया।

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष महिला को पीड़ित बता रहा है तो वहीं, दूसरा पक्ष का कहना है कि महिला ही इस हिंसा की जिम्मेदार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें