फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minneapolis Shooting: अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से दहशत; घरेलू आतंकवाद-घृणा अपराध के एंगल पर जांच कर रही FBI

Thu, 28 Aug 2025 05:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के मिनियापोलिस में चारो ओर मातम का माहौल है। कारण है कि एक कैथोलिक चर्च में बुधवार को प्रार्थना के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत और 17 लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद 20 वर्षीय हमलावर रॉबिन वेस्टमैन ने खुद को भी गोली मार लिया। एफबीआई ने इसे आतंक और घृणा से जुड़ा अपराध बताया है। 

विज्ञापन
एफबीआई निदेशक काश पटेल - फोटो : एक्स@Kash_Patel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बुधवार को मिनियापोलिस शहर में एक कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी की घटना के चलते लोगों में डर का माहौल है। ये घटना उस समय हुआ जब बच्चे स्कूल की प्रार्थना में शामिल थे। हमलावर ने चर्च की खिड़कियों के रास्ते राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें दो बच्चों (8 और 10 साल) की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने बाद में खुद को गोली मार ली। ऐसे में अब इस घटना की जांच तेज हो गई है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने मामले में कहा कि इस घटना को आतंकवादी हमले और कैथोलिक समुदाय के खिलाफ नफरत के अपराध के रूप में जांचा जा रहा है। 

विज्ञापन


23 साल का था हमलावर
मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ब्रायन ओहारा के ताजा बयान के अनुसार अकेले हमला करने वाला हमलावर जो 23 साल की उम्र का था उसके ऊपर कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उसका नाम रॉबिन वेस्टमैन बताया गया है। हमलावर ने चर्च के कुछ दरवाजों को लकड़ी से बंद किया था और वहां एक धुआं बम भी मिला, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं। 

बता दें कि हमले के दौरान बच्चे एक बच्चे का अनोखा हौसला भी देखने को मिला। पांचवीं कक्षा के छात्र वेस्टन हाल्सने ने बताया कि वह डर के मारे प्यू (बेंच) के नीचे छिप गया और उसका दोस्त उसे बचाने के लिए उस पर लेट गया। उसका दोस्त घायल हो गया, लेकिन अब ठीक है। वेस्टन ने कहा कि वह घायल बच्चों और बड़ों के लिए प्रार्थना कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US School shooting: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत तीन की मौत, लगभग 17 लोग घायल

हमले के बाद लोगों में बढ़ी चिंता
वहीं मामले में मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि यह घटना बच्चों के परिवारों और पूरे शहर के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे प्रार्थना कर रहे थे, केवल प्रार्थना की बात न करें। पास में रहने वाले बिल बिएनमैन ने बताया कि उन्होंने करीब चार मिनट तक 50 गोलियों की आवाज सुनी। 

मिनियापोलिस में 24 घंटे में  गोलीबारी की चौथी घटना
गौरतलब है कि मिनियापोलिस में 24 घंटे से भी कम समय में यह चौथी गोलीबारी की घटना है। मंगलवार दोपहर से मिनियापोलिस में तीन अन्य अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे शहर के फिलिप्स इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Attack: गाजा की एकमात्र कैथोलिक चर्च पर एयरस्ट्राइक, पादरी भी हुए घायल; इस्राइल का हाथ होने की आशंका

क्या कहा था मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ने?

इससे पहले मिनियापोलिस के पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ'हारा ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि यह हिंसा की एक बेहद परेशान करने वाली घटना थी। मंगलवार दोपहर तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात लगभग 8 बजे शहर में दूसरी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 2 बजे तीसरी गोलीबारी की घटना हई। जिसमें एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक ऐसे संकेत नहीं मिली हैं कि गोलीबारी की घटनाओं का आपस में कोई संबंध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें