फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: तेज गति और लापरवाही के कारण पलटी मिनी बस, दो यात्रियों की मौत; आठ घायल

Sun, 04 Jun 2023 02:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ असरार का कहना है कि वरदक के बेहसोड जिले में एक मिनी बस अचानक पलट गई थी। इस वजह से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पुलिस। File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए। घटना पूर्वी अफगानिस्तान के वरदक में हुआ है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ असरार का कहना है कि वरदक के बेहसोड जिले में एक मिनी बस अचानक पलट गई थी। इस वजह से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए। असरार ने आगे बताया कि लापरवाही से बस चलाने के कारण बस पलट गई थी। इस वजह से हादसा हो गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 

पढ़िए, हादसों के जुड़े तथ्य
बता दें, अफगानिस्तान में पिछले कुछ समय से सड़क हादसे काफी बढ़ गए हैं। इनका कारण है तेज गति में लापरवाही से गाड़ी चलाना। खराब सड़क और परिवहन कानूनों की कमी सहित अन्य कारणों के कारण सड़क हादसे देश में बढ़ गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में अफगानिस्तान में सड़क हादसों के कारण 6,033 मौतों की आशंका है। दुर्घटनाओं के मामले में अफगानिस्तान वैश्विक स्तर पर 76वें पायदान पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें