फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dominican Republic: खदान के ढहने से बड़ा हादसा, 80 मजदूर फंसे; बचाव अभियान जारी

Wed, 22 Oct 2025 04:25 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटो डोमिंगो

सार

Dominican Mine collapse: डोमिनिकन गणराज्य में खदान अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम 80 खनिक फंस गए हैं। सभी को सुरक्षित लाने के लिए बचाव कार्य जारी है। फिलहाल अब तक किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिकन गणराज्य में मंगलवार (21 अक्तूबर) को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक खदान अचानक ढह गई। इस हादसे के बाद 80 खनिक खदान में फंस गए, जिनको बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी के घायल होने या मृत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


ऊर्जा एवं खनन मंत्रालय के एक बयान के अनुसार सिरेस ऑफ माइमोन में एक जस्ता और तांबे की खदान का एक हिस्सा ढहने से खनिक फंस गए। यह खदान राजधानी सैंटो डोमिंगो के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक ग्रामीण इलाके में है।

ऊर्जा और खनन मंत्रालय के बयान में कहा गया कि सभी खनिक खदान के भीतर सुरक्षित क्षेत्र में हैं और उन्हें सतह की ओर लाया जा रहा है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि उनमें से कितने खनिक सतह पर पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें