फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somalia Helicopter Crash: सोमालिया में अफ्रीकी यूनियन का सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत; तीन घायल

Thu, 03 Jul 2025 02:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु

सार

मोगादिशु एयरपोर्ट पर अफ्रीकी यूनियन शांति मिशन का एमआई-24 सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल हुए। हेलिकॉप्टर युगांडा एयर फोर्स का था। हादसे के बाद इसके कारणों की जांच सोमालिया एविएशन अथॉरिटी ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हवाईअड्डे पर बुधवार को अफ्रीकी यूनियन शांति मिशन का एक सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी युगांडा की सेना ने दी है। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एमआई-24 मॉडल का था और इसमें कुल आठ लोग सवार थे। यह हेलिकॉप्टर पहले युगांडा एयर फोर्स का था, लेकिन अब अफ्रीकी यूनियन शांति मिशन (एयूएसएसओएम) के तहत इस्तेमाल हो रहा था।

हादसे के बाद जांच प्रक्रिया तेज

विज्ञापन

युगांडा की सेना ने बताया कि हेलिकॉप्टर एक रूटीन कॉम्बैट एस्कॉर्ट मिशन पर था। हादसे में पायलट, को-पायलट और फ्लाइट इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जलने के भी घाव आए हैं। सोमालिया सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रमुख अहमद मोअलिम हसन ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- India-Ghana Ties: PM मोदी बोले- आतंक के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का आभार, 'एकजुटता के माध्यम से' सुरक्षा का मंत्र
विज्ञापन


क्या कहा प्रत्येक्षदर्शी ने..

वहीं इस मामले में क्रैश साइट पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से एक एविएशन अधिकारी ओमार फाराह ने बताया कि मैंने हेलिकॉप्टर को तेजी से घूमते और गिरते देखा। वहीं एक स्थानीय निवासी अब्दिरहीम अली ने बताया कि मैंने एक जोरदार धमाका और हर तरफ धुआं देखा।

ये भी पढ़ें:- US Politics: कैलिफोर्निया में ट्रंप प्रशासन की आव्रजन संबंधी कार्रवाई 'नस्लीय'; संघीय कानून की अवहेलना के आरोप

कुछ देर के लिए प्रभावित हुई व्यवस्था

विज्ञापन

गौरतलब है कि एडन अड्डे एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानों में देरी हुई, लेकिन अब सभी सेवाएं सामान्य हो गई हैं। ध्यान रहे कि अफ्रीकी यूनियन का यह मिशन अल-शबाब जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सोमालिया सरकार की मदद करता है। इस मिशन में युगांडा और केन्या समेत कई देशों के सैनिक शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें