फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत द्वारा चीन के 59 एप्स पर बैन लगाने के मोदी सरकार के फैसले को अमेरिका ने बताया अहम

Wed, 01 Jul 2020 08:52 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पिओ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीएमओ
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा लोगों की निजता का हवाला देकर चीन की 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद से इसे लेकर दुनियाभर में मामला गरमाया हुआ है। एक तरफ जहां चीनी सरकार ने भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देकर इसपर विचार करने के लिए कहा है तो वहीं बुधवार को इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत के फैसले पर कहा कि भारत का एप्स को हटाने का दृष्टिकोण भारत की संप्रभुता को बढ़ावा देगा और अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन




गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ और लगातार अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने और 15 जून को गलवां घाटी में हुई खुनी झड़प में भारत के 20 सैनिकों की शहादत के बाद से भारत और चीन के बीच में तनाव काफी बढ़ गया है। साथ ही भारत में भी जनता लगातार चीन के सामानों के बहिष्कार समेत कई आंदोलन चला रही है। इसी को देखते हुए और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए भारत सरकार ने टिकटॉक समेत चीन के कुल 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें