फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिकी रिश्ते बढ़ाने पर माइक पोम्पियो ने एस. जयशंकर की जमकर की तारीफ

Thu, 07 Jan 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
माइक पोम्पियो-एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक कुशल राजनयिक और नेता बताते हुए जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों में कूटनीतिज्ञ जयशंकर की अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन


पोम्पियो ने जयशंकर को अपना बेहतरीन दोस्त बताते हुए ‘हाउडी मोदी’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ हैशटैग लगाकर ट्वीट भी किया। भारत के अलावा भी कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए माइक पोम्पियो ने ट्वीट किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने वक्त यह ट्वीट सामने आया है।

पोम्पियो ने हैशटैग हाउडीमोदी लगाकर 22 सितंबर, 2019 के दिन को याद किया है, जब अमेरिका के ह्यूस्टन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त रूप से संबोधित किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री ने ट्वीट के साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपनी फोटो भी साझा की है। दोनों राजनयिकों के बीच बेहतर तालमेल रहा है और इससे दोनों देशों के रिश्तों को भी फायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें