फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक के नए प्रधानमंत्री को समर्थन देगा अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय : माइक पोम्पियो

Thu, 19 Mar 2020 06:50 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को इराक के नए प्रधानमंत्री को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यदि इराक के नवनियुक्त प्रधानमंत्री अदनान अल-जुर्फी मूलभूत मुद्दों पर अपनी नीतियों से अमेरिका को संतुष्ट करते हैं, तो वह उनका समर्थन करेगा। 

विज्ञापन


पोम्पियो ने कहा कि इराक के लोग देश की संप्रभुता को बनाए रखने के अलावा लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने वाली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं, जो कि उनके मानवाधिकारों की रक्षा भी करें। अगर इराक के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इन मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं, तो उन्हें अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन मिलेगा।’ 

पोम्पियो ने इससे पहले रविवार को इराक के पूर्व पीएम मेंहदी से इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ निश्चित कदम उठाने की बात कही थी। पूर्व पीएम मेंहदी ने दो माह पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया था और वे सिर्फ अंतरिम तौर पर पद संभाले हुए थे। इराक में गठबंधन सेना को निशाना बनाकर  हमले होते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें