फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने में इस शख्स ने निभाई अहम भूमिका'

Wed, 06 Mar 2019 01:31 PM IST
अमित मंडल भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
mike pompeo - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में पिछले सप्ताह अहम भूमिका निभाई थी। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनों ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि विदेश मंत्री पोम्पिओ ने खुद राजनयिक बातचीत की अगुवाई की और इसने दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने में मदद मिली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम दोनों पक्षों से स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए कदम उठाने की अपील करते हैं और इसमें सीधे बातचीत करना भी शामिल हैं। हमारा मानना है कि सैन्य कार्रवाई आगे बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए अमेरिका की उस मांग को भी दोहराया कि वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह नहीं देने और उन्हें धन मुहैया कराने से रोकने के संयुक्त राष्ट्र परिषद की प्रतिबद्धताओं को पूरा करे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें