फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Middle East: हिजबुल्ला में आईडीएफ की पैठ, 20 वर्षों से हिजबुल्ला के खिलाफ खुफिया अभियान चला रहा इस्राइल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 30 Sep 2024 04:06 AM IST

सार

इस्राइल की यह पैठ उसके 20 वर्षों के खुफिया अभियान का नतीजा है। इसकी जिम्मेदारी मोसाद को सौंपी गई है, जिसे दुनिया की सबसे मजबूत खुफिया एजेंसियों में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइल - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स


इस्राइल की यह पैठ उसके 20 वर्षों के खुफिया अभियान का नतीजा है। इसकी जिम्मेदारी मोसाद को सौंपी गई है, जिसे दुनिया की सबसे मजबूत खुफिया एजेंसियों में माना जाता है। इस्राइली हमले में हिजबुल्ला सरगना सैयद हसन नसरल्ला की मौत से कुछ दिनों पहले व कुछ घंटे बाद रॉयटर्स ने लेबनान, इस्राइल, ईरान व सीरिया में मौजूद सूत्रों से बात की थी। सूत्रों ने बताया कि इस्राइली हमलों में हिजबुल्ला के कमांड सेंटर व आपूर्ति लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हमले से 24 घंटे पहले बताया था कि आईडीएफ 20 वर्षों से हिजबुल्ला के खिलाफ खुफिया अभियान चला रहा था।  


इस्राइल का कोई भी हमला नहीं गया खाली, हथियार गोदाम नष्ट किए

इस्राइल की हिजबुल्ला में पैठ का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि आईडीएफ का कोई भी हमला खाली नहीं गया है। नसरल्ला से पहले हिजबुल्लाह के वायुसेना प्रमुख मोहम्मद हुसैन सरूर, रडवान के प्रमुख इब्राहिम अकील, वरिष्ठ कमांडर अली कारकी व फउड शुकर, रडवान फोर्स के कमांडर हुस्सैन सईद, अब्बास शमी, समेत दर्जन भर आतंकी मारे चुके हैं व हथियार गोदाम भी नष्ट कर दिए गए हैं। लेबनान के साथ ही इस्राइल ने यमन के हूती विद्रोहियों पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। रविवार को हुए इस्राइली हमले में 4 हूतियों की मौत हो गई जबकि 29 घायल हो गए।


पेजर धमाकों के बाद था चौकन्ना लेकिन मौत को नहीं दे सका मात

सूत्र बाते हैं कि 17 सितंबर को लेबनान में हुए पेजर धमाकों के बाद नसरल्ला चौकन्ना हो गया था। नसरल्ला को अंदेशा हो गया था कि इस्राइल उसे मारने का प्रयास कर सकता है।

 

तेलअवीव में बने गेम ओवर के साथ नसरल्ला के भित्ति चित्र

इस बीच इस्राइली भित्तिचित्र कलाकार लिरोन तपीरो ने तेलअवीव की ज्यादातर दीवारों पर कलाकारी करते हुए नसरुल्ला का चित्र बनाया है। इसमें उन्होंने नसरल्ला के चित्र पर गेम ओवर भी लिखा है।


 इस्राइल के साथ युद्धविराम के कूटनीतिक प्रयास जारी: लेबनान

लेबनान के सूचना मंत्री जियाद मकारी ने कैबिनेट बैठक के दौरान रविवार को बताया कि इस्राइल के साथ युद्धविराम के कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, यह तय है कि लेबनान सरकार युद्ध विराम चाहती है और सभी जानते हैं कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम के आधार पर ही न्यूयॉर्क गए थे, लेकिन वहां नसरल्ला को मारने का निर्णय ले लिया।


गाजा पर इस्राइली हमले में 11 फलस्तीनी मारे गए

इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी पर इस्राइली हमले में कम से कम 11 फलस्तीनी मारे गए। इस्राइली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी, मध्य व दक्षिणी क्षेत्र के कई इलाकों पर हमले किए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next