फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Helicopter Crash: न्यू जर्सी में बड़ा विमान हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, घटना का भयानक वीडियो वायरल

Mon, 29 Dec 2025 12:58 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी

सार

New Jersey Helicopter Crash: दक्षिणी न्यू जर्सी में दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने इस दुर्घटना को हवा में हुई टक्कर बताया है।

 

विज्ञापन
अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : X-@IntelPointAlert/@rawsalerts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को भयानक विमान हादसा सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी न्यू जर्सी में दो हेलीकॉप्टर टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से जुड़े कई डरावने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई।संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) अनुसार यह विमान हादसा मिड-एयर कोलिजन यानी हवा में टक्कर का मामला है।

विज्ञापन




बेकाबू होकर धड़ाम से गिरा हेलीकॉप्टर
आकाश में टक्कर के बाद बेकाबू होकर हेलीकॉप्टर घूमता दिखा और फिर धड़ाम से नीचे आकर गिर गया और उसमें आग लग गई। घटना न्यू जर्सी के अटलांटिक काउंटी में म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास की है। हादसे से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक नए वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को नियंत्रण खोकर तेजी से घूमते हुए नीचे गिरते देखा जा सकता है।

इलाके से धुएं के गुबार, लोगों में दहशत
एक्स पर आपातकालीन अलर्ट पेजों के मुताबिक यह टक्कर 100 बेसिन रोड के पास हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर जंगल वाले इलाके में गिर गया। मौके से एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य संभावित घायलों की तलाश में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल से सामने आए कई वीडियो में इलाके से धुएं के गुबार उठते देखे जा सकते हैं। इसी बीच सामने आए नए क्लिप में हेलीकॉप्टर को गिरने से पहले बेकाबू होकर घूमते हुए देखा गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़

देखिए हादसे से जुड़े दो वीडियो




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें