फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Air Disaster: हवा में हुए भीषण विमान हादसे में 67 की मौत; 25 साल में अमेरिका में सबसे घातक हवाई दुर्घटना

Fri, 31 Jan 2025 08:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

हादसा बुधवार देर रात हुआ था। यहां वाशिंगटन से पोटोमैक नदी के पार रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर मेरिकन एयरलाइंस का एक विमान उतरने जा रहा था। तभी एक सैन्य हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस के जेट के रास्ते में आ गया।
विज्ञापन
US Plane Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के एक हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान की बीच हवा हुई टक्कर में कोई भी जिंदा नहीं बच पाया है। दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। यह पिछले 25 साल के अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक विमानन दुर्घटना है। यह दुर्घटना रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) से पहले दुनिया के सबसे कड़े नियंत्रित और निगरानी वाले हवाई क्षेत्र में हुई, जो व्हाइट हाउस और कैपिटल से लगभग 3 मील (लगभग 4.8 किलोमीटर) दक्षिण में है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ था। यहां वाशिंगटन से पोटोमैक नदी के पार रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर मेरिकन एयरलाइंस का एक विमान उतरने जा रहा था। तभी एक सैन्य हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस के जेट के रास्ते में आ गया। दोनों विमान पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी में समा गए थे। विमान में 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'वॉशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें