फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- अमेरिकी चुनाव हैकरों के निशाने पर, बिडेन के अभियान को बनाया निशाना

Sat, 12 Sep 2020 01:11 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट जापान - फोटो : File
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को दो माह से भी कम समय बचा है और टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि रूस, चीन और ईरान के हैकरों ने रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन के अभियान को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


हालांकि कंपनी का दावा है कि ज्यादातर साइबर हमले सफल नहीं हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हैकर्स चुनाव से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश में हैं। 


माइक्रोसॉफ्ट के ग्राहक सुरक्षा उपाध्यक्ष टॉम बर्ट ने कहा, आज हम जिस गतिविधि की घोषणा कर रहे हैं, उससे स्पष्ट होता है कि विदेशी समूहों ने 2020 के चुनाव की जासूसी करने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में जो रूसी हैकर्स डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव प्रचार को प्रभावित करने में शामिल थे वे एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। इस बार ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी बिडेन दोनों के चुनाव प्रचार हैकरों के निशाने पर हैं। 

अमेरिकी की खुफिया एजेंसी और निजी साइबर सुरक्षा कंपनियों ने रूस की फैंसी बेयर नामक जीआरयू सैन्य खुफिया एजेंसी पर 2016 में चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए थे।

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस बार फैंसी बेयर दोनों पार्टियों के प्रचार अभियान को प्रभावित करने की कोशिश में जुट गए हैं।

चीन ने अमेरिकी चुनाव अभियानों पर साइबर हमले को नकार दिया
माइक्रोसॉफ्ट के आरोप लगाने के बाद बीजिंग की तरफ से एक बयान जारी किया। जिसमें बताया गया कि अमेरिकी चुनाव में उसका कोई दखल नहीं है। साथ ही चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिकी चुनाव को अमेरिका का आंतरिक मामला बताया।

रिपब्लिकनों को हैरत नहीं
ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि वे इस खुलासे से हैरान नहीं है क्योंकि ट्रंप के दोबारा चुने जाने की कोशिश बड़े स्तर के निशाने पर है।

ट्रंप के प्रचार अभियान के संचार निदेशक टिम मुर्तो के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप निश्चित ही बिडेन को निष्पक्षता और ईमानदारी से हरा देंगे और हमें किसी विदेशी दखल की जरूरत नहीं है।

तथ्यात्मक सबूत नहीं : रूस
माइक्रोसॉफ्ट के इस खुलासे पर हालांकि चीन और ईरान सरकार की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि अमेरिका में रूसी दूतावास के प्रेस सचिव ने कहा है कि चुनाव में रूस के दखल के आरोपों पर अधिकारियों ने अब तक कोई तथ्यात्मक सबूत पेश नहीं किए हैं।

बिडेन के समर्थन में बॉलीवुड गीत का रीमिक्स जारी
हाल ही में ट्रंप खेमे ने भारतवंशियों को लुभाने के लिए मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्ते बताते हुए वीडियो जारी किया तो डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म लगान के एक गीत का वीडियो रीमिक्स जारी किया है।
विज्ञापन


सिलिकॉन वैली स्थित बॉलीवुड सिंगर टिटली बनर्जी के गाए गीत के बोल हैं - चलो चलो, चले चलो, बिडेन को वोट करो, बिडेन की जीत हो, उनकी हार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें