फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के विवादित बयान पर ओबामा की पत्नी का पलटवार, 'ये तुम्हारा अमेरिका नहीं..'

Sat, 20 Jul 2019 09:56 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
मिशेल ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार कांग्रेसी महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर वे अमेरिका में खुश नहीं हैं तो उन्हें वापस अपने देशों में लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस पर मिशेल ने पलटवार करते हुए कहा कि 'जो चीज हमारे देश को वास्तव में महान बनाती है वह है इसकी विविधता, चाहे हम यहां पैदा हुए हों या फिर यहां पर प्रवासी हों, ये जगह हम सभी के लिए है। हमें ये जरूर याद रखना चाहिए कि ये मेरा अमेरिका और तुम्हारा अमेरिका नहीं है। ये हमारा अमेरिका है।
विज्ञापन


बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला सांसदों पर टिप्पणी करने के बाद से ट्रंप को लागातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें