फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: राष्ट्रपति पद के इस उम्मीदवार को ना दें वोट, मेक्सिको प्रेसीडेंट ने अमेरिकी नागरिकों से की अपील

Tue, 04 Jul 2023 09:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी

सार

मेक्सिको के विदेश विभाग ने भी बयान जारी कर कहा है कि 'फ्लोरिडा का कानून हजारों लोगों के मानवाधिकारों को प्रभावित करेगा। मेक्सिको लड़कियां और लड़के को इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
मेक्सिको के राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको के राष्ट्रपति ने अमेरिका के नागरिकों से अपील की है कि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में  रिपबल्किन पार्टी के संभावित उम्मीदवार रोन डेसांटिस को वोट ना दें। दरअसल रोन डेसांटिस अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के गवर्नर हैं और हाल ही में उन्होंने एक आव्रजन विधेयक लागू किया है। मेक्सिको सरकार का आरोप है कि इस विधेयक से प्रवासी भेदभाव के शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मेक्सिको के राष्ट्रपति ने की ये अपील
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने एक जनसभा के दौरान एक भावुक अपील करते हुए कहा कि हम इस मुद्दे पर शांत नहीं रह सकते। ओब्राडोर ने अमेरिका के लोगों से अपील करते हुए कहा कि रोन डेसांटिस को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए क्योंकि रोन ने प्रवासियों का तिरस्कार किया है। मेक्सिको के विदेश विभाग ने भी बयान जारी कर कहा है कि 'फ्लोरिडा का कानून हजारों लोगों के मानवाधिकारों को प्रभावित करेगा। मेक्सिको लड़कियां और लड़के को इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही इससे अमेरिका में प्रवासी समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध बढ़ेंगे।' 

किस बात पर हो रहा फ्लोरिडा गवर्नर का विरोध
बता दें कि फ्लोरिडा में सरकार ने एक कानून लागू किया है। इस कानून के मुताबिक अमेरिका में जो लोग अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को काम पर रखेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह कानून  एक जुलाई से फ्लोरिडा में लागू हो गया है। फ्लोरिडा की सरकार ने 25 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों का ई-वेरीफिकेशन भी शुरू कर दिया है। फ्लोरिडा में इलाज के लिए मेडीक्लेम लेने के लिए भी नागरिकता संबंधी सवाल को शामिल किया गया है। राज्य में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को बाहर करने के लिए भी पैसों का आवंटन किया गया है। पहचान पत्र पाने संबंधी नियमों को कड़ा किया गया है। 
विज्ञापन


मेक्सिको के राष्ट्रपति पहले भी दूसरे देशों के अंदरुनी मामलों में बोल चुके हैं। राष्ट्रपति ओब्राडोर ने हाल ही में  पेरु की सरकार को नस्लीय बता दिया था। अब अमेरिका के मामले में भी उनकी टिप्पणी सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें