मैक्सिको ने एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत 26 कुख्यात ड्रग कार्टेल सरगना और अपराधियों को अमेरिका को सौंप दिया है। यह कदम ट्रंप प्रशासन के साथ हुए समझौते के तहत उठाया गया है। इन सभी पर मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप हैं। अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि यह ड्रग नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका को सौंपे गए लोगों में अबीगेल गोंजालेज वेलेंसिया भी शामिल हैं, जो लॉस कुइनिस गैंग के नेता हैं। यह गैंग मैक्सिको के सबसे खतरनाक कार्टेल, जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) से जुड़ा हुआ है। एक अन्य आरोपी रोबर्टो सालाजार पर 2008 में लॉस एंजेलिस काउंटी के एक शेरिफ डिप्टी की हत्या का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग ने आश्वासन दिया है कि इन मामलों में मृत्युदंड की मांग नहीं की जाएगी।
ट्रंप प्रशासन का दबाव
यह पहली बार नहीं है जब मैक्सिको ने इतने बड़े स्तर पर कार्टेल सरगना सौंपे हैं। इसी साल फरवरी में भी मैक्सिको ने 29 अपराधियों को अमेरिका को सौंपा था, जिनमें कुख्यात ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटेरो भी शामिल था। उस समय यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के दबाव में हुई थी, जब मैक्सिकन आयात पर 25% टैरिफ लागू होने वाला था। हाल ही में ट्रंप और मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के बीच हुई बातचीत के बाद 30% टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया गया।
ये भी पढ़ें- अमेरिका में यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
मैक्सिको का रुख
यह पहली बार नहीं है जब मैक्सिको ने इतने बड़े स्तर पर कार्टेल सरगना सौंपे हैं। इसी साल फरवरी में भी मैक्सिको ने 29 अपराधियों को अमेरिका को सौंपा था, जिनमें कुख्यात ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटेरो भी शामिल था। उस समय यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के दबाव में हुई थी, जब मैक्सिकन आयात पर 25% टैरिफ लागू होने वाला था। हाल ही में ट्रंप और मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के बीच हुई बातचीत के बाद 30% टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया गया।
मैक्सिको की संप्रभुता का मुद्दा
राष्ट्रपति शीनबाम अपने पूर्ववर्ती की तुलना में कार्टेल पर ज्यादा आक्रामक रुख अपना रही हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मैक्सिको अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। वहीं, ट्रंप प्रशासन ने कई लैटिन अमेरिकी अपराध संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
ये भी पढ़ें- आयरलैंड के राष्ट्रपति हिगिंस ने भारतीयों पर हमलों की निंदा की, कहा- हिंसा देश के मूल्यों के विपरीत
सीजेएनजे की ताकत और हिंसा का इतिहास
अबीगेल गोंजाले जवेलेंसिया, सीजेएनजे के प्रमुख नेमेसियो रुबेन “एल मेंचो” ओसेगुएरा सर्वेंटेस के साले हैं और उन्होंने अपने भाइयों के साथ “लॉस कुइनिस” गैंग के जरिए सीजेएनजे को खड़ा किया। यह संगठन कोकीन, मेथामफेटामाइन और फेंटानिल की तस्करी में शामिल है और अपनी चरम हिंसा, हत्याओं, यातना और भ्रष्टाचार के लिए बदनाम है। उनके भाई जोस गोंज़ालेज़ वेलेंसिया को जून में वॉशिंगटन की एक संघीय अदालत ने अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी के आरोप में 30 साल की सजा सुनाई थी।