फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: कुख्यात जलिस्को कार्टेल का सरगना ढेर, मेक्सिकन सेना ने खतरनाक ड्रग माफिया 'एल मेंचो' को मार डाला

Mon, 23 Feb 2026 01:55 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी

सार

Mexico: मेक्सिको का सबसे कुख्यात वांछित ड्रग तस्कर 'एल मेंचो' सैन्य अभियान में मारा गिराया गया है। कुख्यात जलिस्को न्यू जेनरेशन (सीजेएनजी) ड्रग कार्टेल के सरगना एल मेंचो पर अमेरिका ने 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ईनाम घोषित किया था। ट्रंप प्रशासन ने इस गिरोह को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

 

विज्ञापन
रुबेन उर्फ एल मेंचो सेना की कार्रवाई में ढेर - फोटो : X-@Osint613
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको की सेना ने रविवार (22 फरवरी) को एक सैन्य अभियान में कुख्यात जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) के सरगना नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ 'एल मेंचो' को मार गिराया। एक संघीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यह कार्रवाई पश्चिमी राज्य जलिस्को में की गई।
विज्ञापन


कार्टेल का सरगना जिसे रुबेन उर्फ एल मेंचो के नाम से जाना जाता था, रविवार तड़के मध्य-पश्चिमी राज्य जलिस्को के टापालपा शहर में किए गए एक सैन्य अभियान के दौरान मारा गया। इस अभियान से पहले जलिस्को और अन्य राज्यों में कई घंटों तक सड़कों पर जलते वाहनों के साथ बैरिकेड लगाए गए। ऐसे तरीके आमतौर पर ड्रग कार्टेल सेना की कार्रवाई को रोकने के लिए अपनाते हैं।

सैन्य कार्रवाई की वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलिस्को के प्रमुख शहर पुएर्तो वायार्टा के ऊपर धुएं के गुबार उठते दिखे और लोग घबराकर भागते नजर आए। अमेरिकी विदेश विभाग ने एल मेंचो की गिरफ्तारी में सहायक जानकारी देने वाले को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन




एल मेंचो का एक बेटा भी पकड़ा गया
जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल, जिसे सीजेएनजी के नाम से जाना जाता है, मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली और तेजी से बढ़ते आपराधिक संगठनों में से एक है और इसका गठन 2009 में हुआ था। फरवरी में ट्रंप प्रशासन ने इस गिरोह को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। खबर यह भी सामने आई है कि सेना ने एल मेंचो के एक बेटे को भी पकड़ लिया है।

ग्रेनेड और अत्याधुनिक हथियारों से करता है हमला
यह कार्टेल सेना पर हमलों के लिए कुख्यात रहा है, जिसमें हेलिकॉप्टरों को निशाना बनाना, ड्रोन से विस्फोटक गिराना और बारूदी सुरंगें बिछाना शामिल है। 2020 में इसने मेक्सिको सिटी के बीचोंबीच तत्कालीन पुलिस प्रमुख पर ग्रेनेड और अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया था। अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी (DEA) के अनुसार, यह कार्टेल ताकत में सिनालोआ कार्टेल के बराबर है और अमेरिका के सभी 50 राज्यों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता है। यह अमेरिका में कोकीन का बड़ा सप्लायर है और फेंटानिल व मेथामफेटामीन के कारोबार से अरबों डॉलर कमाता रहा है।

ये भी पढ़ें: Mexico Gunmen Fire: मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोली; 11 लोग मारे गए, 12 घायल
विज्ञापन


35 लोगों को लाश फेंककर बनाई थी दहशत
जेलिस्को न्यू जनरेशन नाम का यह गिरोह साल 2011 में सबसे अधिक चर्चाओं में आया था। इस गिरोह ने लॉस जीटाज गिरोह के 35 लोगों की लाशें सार्वजनिक जगह पर फेंककर दहशत फैलाई थी। इतना ही नहीं मेक्सिकन सरकार ने उस वक्त इसे देश का सबसे खतरनाक गिरोह माना था।  इस गिरोह ने मई 2015 में मेक्सिको सेना के एक हेलिकॉप्टर को नष्ट कर दिया था। एल मेंचो को इस कार्टेल का सरगना था। जो कि पिछले काफी वक्त से सीनालोआ कार्टेल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। 

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें