फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASEAN: जकार्ता में PM मोदी को देखने उमड़ी भारी भीड़, 'वी लव मोदी' के नारों से गूंज उठा शहर, देखें VIDEO

Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए जकार्ता गए हैं। वह गुरुवार करीब साढ़े चार बजे जकार्ता पहुंचे, जहां उनका स्वागत सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़ों और बच्चों ने भी किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी का जोरदार स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जैसे ही वह जकार्ता हवाईअड्डे के बाहर आए वैसे ही प्रवासी भारतीयों की भीड़ लग गई। सभी ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा शहर मोदी-मोदी और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम

दरअसल, पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए जकार्ता गए हैं। वह गुरुवार करीब साढ़े चार बजे जकार्ता पहुंचे, जहां उनका स्वागत सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़ों और बच्चों ने भी किया।

विज्ञापन

 



शान से लहरा रहे थे तिरंगा
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग शान से तिरंगा लहरा रहे थे। पीएम मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी के इंडोनेशिया आने से बहुत खुशी मिली है। 

सांस्कृतिक नृत्य करके स्वागत
इसके बाद पीएम मोदी जकार्ता के होटल पहुंचे, जहां पर भारतीय और इंडोनेशियाई समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक नृत्य करके उनका स्वागत किया। पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए हर कोई उत्सुक था। वहीं, पीएम ने भी होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया। 

 

वी लव मोदी

विज्ञापन

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनके स्वागत करने को लेकर इंडोनेशियाई समुदाय के लोगों में भी अलग चमक देखने को मिली। लोगों ने कहा कि हम इंडोनेशिया से हैं, लेकिन भारत से प्यार करते हैं। हम पीएम मोदी से मिलने और इंडोनेशिया में उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। इस दौरान WE LOVE MODI यानी ‘हम पीएम मोदी से प्यार करते हैं’ के नारे लगे।
 


यादगार अनुभव
वहीं, सांस्कृतिक नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। प्रवासी भारतीयों ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए नृत्य करने का मौका मिला। यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव था। उन्हें देखना वाकई अच्छा है। यह हम सभी के लिए एक यादगार अनुभव है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें