फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलानिया ने डोनाल्ड ट्रंप को फजीहत से बचाया, ब्रिटेन की महारानी को दिए अपने तोहफे को भूल गए

Tue, 04 Jun 2019 09:08 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ने तब शर्मिंदगीपूर्ण स्थिति से बचा लिया जब वह बकिंघम पैलेस में उस प्रतिमा को पहचान नहीं पाए जिसे असल में उन्होंने ही पिछले साल महारानी को उपहार में दिया था। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


तीन दिन के राजकीय दौरे पर यहां आए ट्रंप को घोड़े की वह प्रतिमा दिखाई गई जो उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जुलाई 2018 में मुलाकात के दौरान उपहार में दी थी। यह प्रतिमा दिखाकर उनसे पूछा गया कि क्या वह इसे पहचान पा रहे हैं। 
विज्ञापन


‘इंडिपेंडेंट’ अखबार की खबर के अनुसार, असमंजस में फंसे ट्रंप ने जवाब दिया "नहीं"।

हालांकि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने तुरंत उनका बचाव करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमने महारानी को इसे दिया था।" 

यह वाकया तब हुआ जब 93 साल की महारानी सोमवार को अमेरिकी सामानों की प्रदर्शनी में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें