फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार बच रहा भगोड़ा: मेहुल का नया पैंतरा, मानसिक तनाव का कारण बता सुनवाई में नहीं पहुंचा

Wed, 16 Jun 2021 03:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, डोमिनिका।

सार

मेहुल के वकील ने कोर्ट में एक मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया जिसमें दावा किया गया कि उसे उच्च रक्तचाप की समस्या है और मानसिक तनाव भी जिस कारण वह कोर्ट की सुनवाई में पेश नहीं हो सकता
विज्ञापन
Mehul Choksi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएनबी से 14 हजार करोड़ की धोखाधड़ी में भगोड़ा घोषित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए नया पैंतरा अपनाया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट में अवैध प्रवेश मामले की सुनवाई में सोमवार को मेहुल मानसिक तनाव का कारण बताकर पेश नहीं हुआ। वहीं सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के वकीलों में भारत की वकील हरप्रीत गियाना भी शामिल हुईं।

विज्ञापन


मेहुल का पिछले दो सप्ताह से फ्रेंडशिप अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद मुख्य मजिस्ट्रेट केरेट जॉर्ज ने मेहुल को 17 जून को आगे की रिमांड के लिए पेश करने का आदेश दिया। कोर्ट अब 25 जून को इस मामले में सुनवाई करेगा।

ब्रिटेन में मेहुल के वकील बोले, भारतीय पक्ष का सुनवाई में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण
 मेहुल के ब्रिटेन में वकील माइकल पोलाक ने डोमिनिकन कोर्ट की सुनवाई में भारतीय पक्ष के शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इससे साफ होता है कि चोकसी को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के डोमिनिका से सीधे भारत को सौंपने की योजना थी।
विज्ञापन


पोलाक ने कहा, चोकसी के खिलाफ बहुत प्रोपेगेंडा बनाया गया है। उसे कई दिनों तक वकीलों से भी दूर रखा गया। मौजूदा हालात से साफ दिख रहा है कि भारत किसी भी तरह चोकसी को हासिल करना चाहता है। एंटीगुआ में उसके भारत प्रत्यर्पण का मामला विचाराधीन है।

इस मामले में सुनवाई 5 से 6 वर्ष तक चल सकती है। हम एंटीगुआ की पुलिस से मामले की रिपेार्ट मांग रहे हैं मगर दी नहीं जा रही। उन्होंने कहा, मेहुल के पास एंटीगुआ की नागरिकता है और उनके पास सभी अधिकार हैं। इसमें एंटीगुआ के प्रधानमंत्री कोई फैसला नहीं ले सकते, यह एक कानूनी मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें