फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी, एक और हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर कराया निकाह

Wed, 22 Jan 2020 11:11 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
महक कुमारी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों पर धार्मिक अत्याचार की घटनाए लगातार बढ़ रही हैं। हाल में ही सिंध प्रांत के जैकोबाबाद से एक हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। बाद में एक मुस्लिम लड़के के साथ उसका निकाह भी करवा दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली अरोक कुमारी उर्फ महक कुमारी का 15 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद से जैकोबाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

वायरल हुए एक वीडियो के जरिए खुलासा हुआ कि उस लड़की अरोक कुमारी का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक अली रजा के साथ निकाह करा दिया गया। वीडियो में अरोक कुमारी और अली रजा एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। लड़की ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से शादी की है।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के बाद अरोक कुमारी को अलीजा नाम दिया गया। वीडियो में लड़की ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से धर्म बदल कर इस्लाम कुबूल किया है। मेरा नया नाम अलिज़ा है। मैंने दरगाह अमरोत शरीफ में इस्लाम अपना कर अली रज़ा से निकाह किया है।

लड़की ने आगे कहा कि मैं 18 साल की हूं। मैं अपने माता-पिता और हिंदू समुदाय के लोगों से सुरक्षा चाहती हूं। मैंने और मेरे पति ने अपनी सुरक्षा के लिए सुक्कर की एक अदालत में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें