ब्रिटिश शाही परिवार की जिम्मेदारियों से दूर होने की घोषणा कर तूफान खड़ा करने वाले राजकुमार हैरी की पत्नी मेघन मर्केल कनाडा लौट गई हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को उनकी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि डचेस आफ ससेक्स मेघन मर्केल कनाडा में हैं।’
मेघन की प्रवक्ता ने यह जानकारी उन्होंने डेली मेल की रिपोर्ट के बाद दी जिसमें बताया गया था कि बेटे आर्ची से मिलने के लिए मेघन कनाडा लौट गईं। आर्ची अपनी नानी के साथ कनाडा में रहती थी। बता दें कि प्रिंस हैरी ने राजशाही परिवार में अपना वरिष्ठ पद त्यागकर आर्थिक रूप से आजाद होकर काम करने का ऐलान किया था।
हालांकि शाही परिवार ने कहा है कि अभी वे प्रिंस हैरी के संपर्क में हैं और इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रिंस ने यह फैसला शाही परिवार में उपजे मतभेदों के चलते लिया था जिसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति वे काफी पहले कर चुके थे।