फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में आमने-सामने होंगे मेगन मर्केल और उनसे अलग हो चुके पिता

Thu, 16 Jan 2020 02:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रिंस हैरी से शादी के बाद पिता को लिखे पत्र मीडिया में हुए थे लीक
  • मामले में मेगन ने एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की
  • बेटी के खिलाफ सबूत भी पेश कर सकते हैं मेगन के पिता थॉमस
विज्ञापन
मेगन मर्केल (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश शाही परिवार से अलग होने की घोषणा कर चौंकाने वाले प्रिंस हैरी उनकी पत्नी मेगन मर्केल के अगले कदम पर दुनिया की नजर है। इस बीच, मेगन और उनसे अलग हो चुके उनके पिता थॉमस मर्केल ब्रिटेन की एक अदालत में आमने-सामने हो सकते हैं। प्रिंस हैरी से शादी करने के तीन महीने बाद पिता थॉमस को लिखे पत्र मीडिया में लीक होने के मामले में मेगन ने एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेगन के पिता थॉमस ने ‘डेली मेल’ ग्रुप के साप्ताहिक अखबार ‘द मेल ऑन संडे’ की तरफ से बतौर गवाह अदालत में पेश होने पर हामी भर दी है। इतना ही नहीं, वह अपनी बेटी के खिलाफ सबूत भी पेश कर सकते हैं। डेली मेेल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि 75 वर्षीय थॉमस ने ‘द मेल ऑन संडे’ की कानूनी टीम को कुछ ऐसे दस्तावेज और पत्र सौंपे हैं, जिस पर अब तक किसी की नजर नहीं पड़ी है। 

मेगन ने शादी के तीन महीने बाद अगस्त, 2018 में पिता को जो पत्र लिखे थे उसे ‘द मेल ऑन संडे’ ने फरवरी, 2019 में छाप दिया था। मेगन का आरोप है कि उन्होंने अपने पिता को जो पत्र लिखे थे, उसे तोड़ मरोड़कर और गलत तरीके से छापा गया। यह सीधे तौर पर डेटा संरक्षण अधिनियम, 2018 और कॉपी राइट का उल्लंघन है। इसके जरिए जानबूझकर शाही परिवार में उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।  
विज्ञापन


दूसरी ओर, ‘द मेल ऑन संडे’ ने मेगन के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अखबार का कहना है कि उसने कानून के दायरे में रहते हुए इन पत्रों को छापा था। अखबार ने अपनी दलील में कहा है कि शाही परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत संबंधों में ‘विशाल और वैध सार्वजनिक हित’ जुड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें