फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्निफर डॉग सोंब्रा से डरते हैं ड्रग माफिया, बोले- हमें जिंदा या मुर्दा सोंब्रा दो 50 लाख लो

Sun, 29 Jul 2018 01:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्निफर डॉग सोंब्रा।
विज्ञापन

कोलंबिया में हर साल 2 से 3 लाख करोड़ रुपए का ड्रग कारोबार होता है। इतनी बड़ी ड्रग इंडस्ट्री को अब खौफ है तो सिर्फ एक स्निफर डॉग से। कोलंबिया में टॉप स्निफर डॉग ने ड्रग तस्करों की दस टन कोकीन पकड़वाई है, लेकिन इसके बाद उसे पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया करानी पड़ गई है। स्निफर डॉग का नाम है सोंब्रा और इसका खौफ इतना कि कोलंबिया के ड्रग तस्करों ने मिलकर स्निफर डॉग सोंब्रा का सिर लाने वाले व्यक्ति को 70 हजार डॉलर यानी 50 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


तस्करों ने अपनी बिरादरी में संदेश भेजा है कि- सोंब्रा को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। जर्मन शेफर्ड सोंब्रा 2 साल से कोलंबिया के पुलिस विभाग के साथ काम कर रहा है। इन 2 सालों में वो 68 हजार करोड़ रुपए कीमत की करीब 9 हजार किलो ड्रग्स पकड़वा चुका है। सोंब्रा ड्रग कारोबार से जुड़े 245 अपराधियों की गिरफ्तारी भी करा चुका है। देश के 2 बड़े एयरपोर्ट की तलाशी का जिम्मा सोंब्रा ही संभालता है। सुरक्षा की दृष्टि से अब स्निफर डॉग को देश के प्रमुख एयरपोर्ट बोगोटा के अल डोराडो में तैनात किया गया है, उसे पुलिस सुरक्षा भी मुहैय्या कराई गई है। बताया जा रहा है कि दूसरे देशों से कोलंबिया में सप्लाई होने वाले ड्रग में 5% तक की कमी आई है।

सोंब्रा के हैंडलर पुलिसकर्मी जोस रोजास कहते हैं- "सोंब्रा बाकी स्निफर डॉग्स से कई गुना तेज है। ड्रग को लेकर तो वो खासा सेंसेटिव है। ड्रग विरोधी ऑपरेशन्स में हम अपने 1,800 साथियों को गंवा चुके हैं। हमारे कुछ स्निफर डॉग्स को भी कुछ खिलाकर या अलग-अलग तरीकों से मार दिया गया। सोंब्रा को किसी भी हाल में इस फेहरिस्त में शामिल नहीं होने देंगे।' सोंब्रा जिस एयरपोर्ट पर काम करता है, वहां भी उसे किसी स्टार पुलिसकर्मी की तरह ही ट्रीटमेंट मिलता है। पहले पुलिसकर्मी पैसेंजर को सोंब्रा के साथ सेल्फी लेने की इजाजत दे देते थे, लेकिन अब धमकी मिलने के बाद किसी को सोंब्रा के पास नहीं आने दिया जा रहा है। कोलंबिया के अखबारों में भी हेडलाइन आ रही हैं कि- ड्रग तस्करों का आतंक बना सोंब्रा खतरे में।
विज्ञापन






245 गिरफ्तारी करा चुका है सोंब्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में 2 गनमैन के साथ चलता है सोंब्रा
पुलिस विभाग को अपने इस खास कर्मी की काफी चिंता है, इसीलिए सोंब्रा को पुलिस प्रोटक्शन दे दिया गया है। वो बुलेट प्रूफ कार में पुलिस दफ्तर से एयरपोर्ट तक जाता है। 2 गनमैन हमेशा सोंब्रा की हिफाजत में लगे रहते हैं। अब एयरपोर्ट पर उसका इस्तेमाल बस पीक आवर्स में 6 घंटे के लिए ही किया जाता है और इसके बाद वापस पुलिस हेडक्वार्टर भेज दिया जाता है।

बेहद प्रशिक्षित है स्निफर डॉग सोंब्रा
कोलंबिया पुलिस के अनुसार जर्मन शेफर्ड प्रजाति की सोंब्रा को कोलंबियन लॉ इनफोर्समेंट में एंटीयोकिया के एक कुत्ता घर से लाया गया था। इसके बाद उसे ड्रग पकड़ने और सूंघ कर उसका पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उसे कोलंबिया के बंदरगाहों और एयरपोर्टों पर काम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। उसकी सूंघने की क्षमता बेहतरीन है। वह इतनी लोकप्रिय है कि लोग उसके साथ सेल्फी लेते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें