फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Helicopter Crash: अमेरिका के मिसिसिपी में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Tue, 11 Mar 2025 09:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मेडिसन काउंटी (अमेरिका)

सार

मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'यह दुखद घटना मिसिसिपी के चिकित्सा से जुड़े कर्मियों की ओर से उठाए जाने वाले जोखिमों की याद दिलाती है। हमारा राज्य इन नायकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।'
विज्ञापन
विमान हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में विमान हादसों का सिलसिला जारी है। इस बार मिसिसिपी में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। हादसा सोमवार को उस वक्त हुआ, जब एक मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर के एक पायलट और दो अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'एक्स' पर साइबर हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ? दुनियाभर में सेवाएं ठप होने के बाद मस्क का आरोप

विमान में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि
‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर’ के प्रवक्ता ने विमान में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। यूनिवर्सिटी ने पहले दिए गए एक बयान में कहा कि मेडिसन काउंटी में जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त एयरकेयर हेलीकॉप्टर यानी चिकित्सा के कार्य में इस्तेमाल होने वाला हेलीकॉप्टर में किसी मरीज को नहीं ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


दुर्घटना का कोई कारण नहीं बताया गया
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों ने गोपनीयता के कारण नाम जारी नहीं किए। यूनिवर्सिटी ने दुर्घटना का कोई कारण नहीं बताया। टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूएपीटी’ ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन के अधिकारी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ युद्ध से वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका, वॉल स्ट्रीट में बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली

'नायकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा'
मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'यह दुखद घटना मिसिसिपी के चिकित्सा से जुड़े कर्मियों की ओर से उठाए जाने वाले जोखिमों की याद दिलाती है। हमारा राज्य इन नायकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें