फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग : मीडिया दिग्गज और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई पर सुरक्षा कानून के तहत लगाए आरोप

Sat, 12 Dec 2020 12:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग मीडिया और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिम्मी लाई
विज्ञापन

चीन द्वारा हाल ही में लगाए गए सुरक्षा कानून के तहत हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के तहत देश के मीडिया दिग्गज और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई पर नए कानून के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


एक अन्य शख्स की भी हुई इसी कानून के तहत गिरफ्तारी
स्थानीय प्रसारक टीवी की शुक्रवार की खबर के मुताबिक, लाई एप्पल डेली टैब्लॉयड के संस्थापक हैं और उन पर विदेशी ताकतों के साथ गठबंधन के संदेह और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप हैं। जून में नए कानून के लागू होने के बाद से लाई इस कानून के तहत आरोपी बनने वाले सबसे प्रमुख शख्स हैं।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्होंने 73 वर्षीय एक अन्य शख्स को भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है लेकिन उसका नाम जाहिर नहीं किया है। लाई को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में जमानत देने से इनकार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें