फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया कंपनी के प्रमुख जिमी लाई को धोखाधड़ी मामले में नहीं मिली जमानत

Fri, 04 Dec 2020 04:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग मीडिया टाइकून जिमी लाई
विज्ञापन

हांगकांग में लोकतंत्र के बड़े समर्थक एवं दिग्गज मीडिया कर्मी जिमी लाई को अदालत ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के आरोप के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाई उन 10 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 10 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन और किसी विदेशी देश के साथ मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। ‘नेक्स्ट डिजिटल’ के संस्थापक लाई को तब जमानत पर रिहा कर दिया गया था लेकिन पुलिस ने अक्तूबर में उनकी कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की और वहां से कुछ दस्तावेज ले गई।

इसके बाद बुधवार को लाई और ‘नेक्स्ट डिजिटल’ के दो अन्य अधिकारियों पर धोखाधड़ी और कार्यालय परिसर के लिए पट्टे संबंधी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। लाई को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई अब 16 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें