फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर का ऑस्ट्रेलिया दौरा: मंदिरों पर खालिस्तान समर्थकों के हमलों से डरा हिंदू समुदाय, की यह मांग

Sat, 18 Feb 2023 09:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया में बीते कुछ दिनों में खालिस्तान समर्थकों की तरफ से हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू समुदाय ने की नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। यहां शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज से मुलाकात की। इसके अलावा जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग से भी कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर के इस दौरे के बीच ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय हिंदू समुदाय ने उनसे मंदिरों पर बढ़ते हमलों के मुद्दे को उठाने को कहा है। लोगों ने अपील की है कि जयशंकर को इस मामले में एल्बनीज सरकार से बात कर कड़ी कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। 
विज्ञापन


क्या बोले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय?
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते हमलों के बीच भारतीयों ने इन घटनाओं की निंदा की है। एक भारतीय ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हम हिंदू हैं और हमारी संस्कृति में, हिंदुत्व एक जीने का तरीका है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।"  

एक युवक ने कहा, "जब भी मंदिरों पर हमले से जुड़ी घटनाओं का जिक्र सुनते हैं, तो यह हमें चिंता में डाल देता है। एक हिंदू या इसाई या मुस्लिम होकर भी हम एक हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। सरकार को इसका ख्याल रखना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो किसी एक समुदाय को निशाना बनाकर समस्याएं खड़ी कर रहे हैं।"
विज्ञापन


एक और व्यक्ति ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ भी हमारे समुदाय के खिलाफ हो रहा है, वह चिंता की बात है। यहां की सरकार कहती है कि वह बहुसंस्कृति पर विश्वास करती है, लेकिन उसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई करनी चाहिए और हमारे मंदिरों की सुरक्षा के प्रति समर्थन दिखाना चाहिए।"

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में बीते कुछ दिनों में खालिस्तान समर्थकों की तरफ से हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई हैं। सबसे ताजा मामला ब्रिस्बेन से आया, जहां खुद को खालिस्तान समर्थक बताने वाले लोगों ने गायत्री मंदिर प्रशासन को धमकी दी और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए कहा। इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

हालांकि, हिंदू मंदिर को धमकी या उस पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खालिस्तान समर्थकों ने एक मंदिर की बाउंड्री पर भारत विरोधी नारे लिख दिए थे। इससे पहले बीते दिनों में ऑस्ट्रेलिया में तीन अलग-अलग मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें