फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क में फिर शुरू होगी बेघर लोगों के कैंप हटाने की कार्रवाई, ममदानी बोले- इस बार तरीका मानवीय होगा

Thu, 19 Feb 2026 07:46 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

न्यूयॉर्क में बेघर लोगों की समस्या लंबे समय से गंभीर स्थिति में है। पिछले मेयर एरिक एडम्स ने पुलिस की मदद से कैंप हटाए थे, लेकिन बहुत कम लोग शेल्टर में जाने को तैयार हुए। अब मेयर ममदानी का कहना है कि वह सख्ती नहीं, बल्कि भरोसे और समझाने के जरिए समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन
जोहरान ममदानी, मेयर, न्यूयॉर्क सिटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने एलान किया है कि शहर में सड़क किनारे और पार्कों में बने अस्थायी बेघर कैंप (टेंट बस्ती) फिर से हटाए जाएंगे। लेकिन इस बार उनका कहना है कि तरीका पहले से अलग और ज्यादा मानवीय (इंसानियत भरा) होगा। बता दें कि, मेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद जोहरान ममदानी ने पुराने मेयर एरिक एडम्स की कैंप हटाने वाली नीति रोक दी थी। उनका मानना था कि सिर्फ कैंप हटाने से समस्या हल नहीं होगी, लोगों को घर और सही मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: 'आज शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे ट्रंप, गाजा की स्थिति पर होगी चर्चा', व्हाइट हाउस का बयान

अब फिर से क्यों शुरू हो रही है कार्रवाई?
हाल ही में न्यूयॉर्क में कड़ाके की ठंड पड़ी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की बाहर ठंड से मौत हो गई। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये लोग कैंप में रह रहे थे या नहीं, लेकिन इस घटना के बाद शहर की नीतियों पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन


नया तरीका क्या होगा?
मेयर ममदानी के अनुसार-
  • पहले कैंप हटाने का नोटिस लगाया जाएगा।
  • एक हफ्ते तक रोज बेघर सेवा विभाग के कर्मचारी वहां जाकर लोगों को समझाएंगे।
  • उन्हें अस्थायी घर, सामाजिक सेवाओं और मदद से जोड़ा जाएगा।
  • सातवें दिन सफाई कर्मचारी कैंप हटाएंगे।
  • पुलिस सिर्फ निगरानी के लिए मौजूद रहेगी, कार्रवाई का नेतृत्व नहीं करेगी।
  • ममदानी का बोले- उनका मकसद लोगों को जबरन हटाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और गर्म जगह पर ले जाना है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - US: 'ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले कूटनीति ही विकल्प, समझौता करना समझदारी होगी', अमेरिका की तेहरान को चेतावनी

फैसले के खिलाफ और समर्थन में कौन?
जोहरान ममदानी के इस फैसले को सिटी काउंसिल की स्पीकर जूल मेनिन ने सही कदम बताया। उनका कहना है कि इतनी ठंड में लोगों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय है। वहीं इसके विरोध में बेघर लोगों के लिए काम करने वाली संस्था 'बेघरों के लिए गठबंधन' के निदेशक डेविड गिफेन ने कहा कि यह राजनीतिक फैसला है। उनका कहना है कि जब लोगों का सामान फेंक दिया जाता है, तो वे सरकार पर भरोसा नहीं कर पाते।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें