फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: उत्तरी अमेरिकी देश में हिंसा बढ़ी, बिना लाइसेंस हथियार के आरोप में छह गिरफ्तार; 4000 से अधिक लोग बेघर

Mon, 10 Jun 2024 03:25 PM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

छह लोग बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। रविवार को मैक्सिको अपराध ग्रस्त दक्षिणी चियापास राज्य के अभियोजकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हिंसात्मक घटनाएं हुई थीं, जिसमें 4000 अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको में छह लोग बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। अभियोजकों ने बताया कि रविवार को मैक्सिको अपराध ग्रस्त दक्षिणी चियापास राज्य पिछले कुछ दिनों से हिंसात्मक घटनाएं हुई थीं, जिसमें 4000 अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।  

विज्ञापन


मैक्सिको की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हथियारबंद लोग तिला नगरपालिका में घुस आए, गोलीबारी की। यहीं नहीं घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आग तक लगा दी। चियापास अभियोक्ता कार्यालय ने शनिवार को कहा कि प्राधिकारियों ने 4187 लोगों को बचाया है। ये लोग हिंसा की घटनाओं के बाद अपने-अपने घरों में छिपे हुए थे। उन्हें आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी बताया कि दो लोग मृत पाए गए, जिसमें से एक नाबालिग हैं। कम से कम 17 घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आग लगाई गई है। 20 से ज्यादा वाहनों को भी जला दिया गया, उनमें तोड़फोड़ भी की गई। रविवार को अभियोजक कार्यालय ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के हथियार रखने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


एक अन्य समाचार पत्र ने बताया कि हथियारबंद लोग चिल्ला रहे थे कि सभी युवक इस गिरोह में शामिल होने के लिए उनके पास आ जाएं। मैक्सिको के दो सबसे बड़े आपराधिक गिरोह- जलिस्को न्यू जनरेशन और सिनालोआ कार्टेल्स के बीच लड़ाई के कारण चियापास में हिंसा बढ़ी है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अुनसार ये गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों और जबरन वसूली जैसे अन्य आपराधिक उद्यमों पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं।

मैक्सिको में 2006 से अबतक 450,000 से अधिक हत्याएं दर्ज की गई हैं। जब सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी से लड़ने के लिए सेना को तैयार किया था, जिसमें अधिकांश के लिए आपराधिक गिरोहों को दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें