फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में सात की मौत, नौ घायल; सुरक्षा बलों ने TTP के 17 आतंकियों को किया ढेर

Mon, 28 Apr 2025 05:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में हुए एक बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि इस विस्फोट में नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मौजूद एक शांति समिति के ऑफिस में हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शांति समिति के कार्यालय में सोमवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल है। मामले में पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट दक्षिण वजीरिस्तान जिले के मुख्यालय वाना में एक स्थानीय शांति समिति के कार्यालय में हुआ।
विज्ञापन


किसी भी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
घायलों का इलाज कर रहे अस्पताल प्रशासन के अनुसार, विस्फोट के बाद 16 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सात की मौत हो गई। वहीं अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इसने शांति समिति के कार्यालय की इमारत को नष्ट कर दिया और कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर बचाव दल और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'कांग्रेस नेताओं के बयान असंवेदनशील और बेशर्मी भरे', भाजपा ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस और एजेंसियों ने जुटाए साक्ष्य
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक दिन पहले सेना ने टीटीपी के 54 सदस्यों को मार गिराया
बम विस्फोट उस समय हुआ जब सेना ने एक बड़े अभियान में सैनिकों ने अफगानिस्तान से देश में घुसने की कोशिश कर रहे उत्तरी वजीरिस्तान जिले में 54 आतंकवादियों को मार गिराया। सोमवार के हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन इसका दोष पाकिस्तानी तालिबान पर पड़ने की संभावना है, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से भी जाना जाता है और यह अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाता है।

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'उनकी मां को वहीं पल रहे आतंकियों ने मारा डाला, बचकानी बातें न करें', बिलावल को ओवैसी का जवाब
विज्ञापन


पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 17 आतंकियों को किया ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सोमवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर एक कार्रवाई में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े 17 और आतंकवादियों को मार गिराया, जिससे पिछले तीन दिनों में मारे गए विदेशी आतंकवादियों की संख्या 71 हो गई। पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में किए गए एक अभियान में आतंकवादी मारे गए। इस दौरान उनके पास से हथियार, गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए।

पिछले दो दिनों में, अफगानिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा में घुसपैठ करने की कोशिश करते समय प्रतिबंधित टीटीपी से जुड़े 54 आतंकवादी मारे गए। सोमवार के अभियान के साथ ही पिछले तीन दिनों में सुरक्षा बलों के अभियानों में मारे गए विदेशियों की संख्या 71 हो गई है। आईएसपीआर ने कहा कि देश के सुरक्षा बल आतंकवाद के हर प्रयास को विफल करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं और देश की शांति, स्थिरता और विकास को बाधित नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें