ब्रैड गौथियर जब सोकर उठा तब उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। यहां जब डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया तब जाकर पता चला कि एक एयरपॉड गौथियर के फूड पाइप यानी आहार नली में अटका हुआ है, जिस वजह से उसे सीने में दर्द हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर्स ने एंडोस्कोपी के जरिये आहार नली से एयरपॉड को सफलापूर्वक निकाल लिया।
ब्रैड का कहना है कि, सुबह उठने के बाद उसने पानी पीने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में उसे परेशानी हुई। इस बात को नजरअंदाज करते हुए उसने अपनी आगे की दिनचर्या जारी रखी। इस बीच वह अपना खोया हुआ एयरपॉड भी ढूंढ रहा था लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने घर वालों से इसके बारे में पूछा। ऐसे में घर वालों ने मजाक में कहा, ‘तुम्हारे सीने में दर्द है, हो सकता है तुमने इसे निगल लिया हो।’
ब्रैड ने कहा, 'मैं लकी था क्योंकि एयरपॉड ऐसी जगह पर फंसा हुआ था, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं। आहार नली में एयरपॉड के फंसे होने के चलते सांस लेने में तकलीफ हो सकती थी। मैं सही समय पर हॉस्पिटल पहुंच गया और इसे एंडोस्कोपी की मदद से डॉक्टरों ने निकाल लिया।' ब्रैड ने बताया कि उसे डॉक्टर्स ने चेतावनी दी थी कि एयरपॉड अपनी जगह से खिसकर पेट या फेफड़े में भी जा सकता था, हालांकि, सर्जरी सफल रही।