फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान : मिलिट्री कैंप में सामूहिक विवाह, पहली बार समलैंगिक जोड़े एक-दूजे के हुए

Sat, 31 Oct 2020 05:36 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
विज्ञापन
ताइवान में सामूहिक विवाह - फोटो : Twitter@Amber Wang
विज्ञापन

चीन के पड़ोसी देश ताइवान में पिछले 200 दिन में घरेलू स्तर पर कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। ऐसे में गुरुवार को मिलिट्री कैंप में मास वेडिंग (सामूहिक विवाह) समारोह हुआ। इसमें 188 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। सबसे खास बात यह रही कि पहली बार किसी सेना में दो समलैंगिक जोड़े एक-दूजे के हुए।

विज्ञापन


2019 में दी समलैंगिक शादी को मंजूरी
इस सामूहिक विवाह समारोह में जवानों से लेकर लेफ्टिनेंट तक के अधिकारियों ने शादी की। मालूम हो, ताइवान एशिया का पहला देश है, जहां समलैंगिक शादी करना गैर कानूनी नहीं है। यहां की संसद ने मई 2019 में इस कानून को मंजूरी दी थी।

200 दिन से कोरोना का कोई केस नहीं
ताइवान में बीते 200 दिन से घरेलू स्तर पर कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ताइवान में 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमण का अंतिम घरेलू मामला दर्ज किया गया था। 2.3 करोड़ की आबादी वाले ताइवान में कोरोना के अब तक 553 मामले सामने आए हैं। 513 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक सिर्फ 7 लोगों की मौत हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें