फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में फिर लॉकडाउन : घोषणा होते ही पेरिस में 700 किमी लंबा जाम, पहले दिन सन्नाटा

Sat, 31 Oct 2020 01:35 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पेरिस
विज्ञापन
फ्रांस में ट्रैफिक जाम की फाइल फोटो - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेज बढ़ोतरी के बाद देश में चार सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। गुरुवार रात को इसकी घोषणा होते ही पेरिस व आसपास की सड़कों पर करीब 700 किमी लंबा जाम लग गया। हालांकि लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

विज्ञापन


फ्रांस में सात महीने में दूसरी बार लॉकडाउन हुआ है। लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। बाहर निकलने पर जुर्माना या सजा का प्रावधान किया गया है। व्यायाम के लिए घर से एक घंटा बाहर निकलने, ड्यूटी पर जाने या डॉक्टर से मिलने या दवा लाने अथवा जरूरी सामानों के लिए दुकान जाने की अनुमति दी गयी है। फ्रांस में कोरोना की दूसरी लहर नजर आ रही है। रोज करीब 50 हजार नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे ही हाल यूरोप के अन्य देशों के भी हैं। वहां भी नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 

सुनी रहीं सड़कें
शुक्रवार की सुबह सड़कें सुनसान नजर आ रही थीं। कुछ ही लोग घरों से बाहर निकले। रेस्तरां और कैफे को बंद कर दिया गया है। केवल सुपरमार्केट में ही लोगों की चहल-पहल दिखी क्योंकि वहां लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


राजधानी पेरिस में भी सड़कें खाली नजर आ रही थी। आमतौर पर सप्ताहांत शुरू होते ही सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई लोग इस सप्ताहांत पर छुट्टियां मनाने के लिए अपने घर चले गए। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि सोमवार को छुट्टियों से घरों से लौटने वाले लोगों के प्रति प्रशासन उदार रवैया अपनाए किंतु बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें