फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, 100 लोगों की मौत

Sat, 05 Oct 2019 10:46 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
विज्ञापन
इराक में सरकार के खिलाफ विद्रोह - फोटो : ANI
विज्ञापन

इराक में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ चल रहा हिंसक विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 लोग घायल हुए हैं। हिंसा और प्रदर्शनों को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।

विज्ञापन


संसदीय मानवाधिकार आयोग ने बताया कि बगदाद और अन्य शहरों में पिछले चार दिनों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें राजधानी बगदाद के एक ही अस्पताल में 18 लोगों की मौत शामिल है। 

इराक के तेज तर्रार नेता मौलाना मुक्तदा अल सद्र ने सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि और अधिक मौतों से बचने के लिए सरकार को इस्तीफा देना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में मध्यावधि चुनाव कराए जाने चाहिए। इराक के लोगों का खून बह रहा है और वह चुप नहीं रह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें