फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के ज्वेलरी स्टोर में दिनदहाड़े डकैती, मालिक की आंख में मिर्ची स्प्रे डाल उड़ाए एक करोड़ के गहने

Thu, 31 Aug 2023 10:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया के पासाडेना में 'ज्वेल्स ऑन लेक' नामक ज्वेलरी स्टोर के मालिक सैम बेबिकियन ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस्ताने पहने तीन नकाबपोश लोग दोपहर करीब पौने दो बजे स्टोर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। 
विज्ञापन
अमेरिका के ज्वेलरी स्टोर में दिनदहाड़े डकैती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक ज्वेलरी स्टोर में हथौड़े से लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने कोई छोटी मोटी डकैती नहीं डाली, बल्कि पांच लाख डॉलर यानी करीब चार करोड़ रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया है। इतना ही नहीं, इन लोगों ने स्टोर के मालिक के साथ भी मारपीट की। 

यहां हुई डकैती

दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया के पासाडेना में 'ज्वेल्स ऑन लेक' नामक ज्वेलरी स्टोर के मालिक सैम बेबिकियन ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस्ताने पहने तीन नकाबपोश लोग दोपहर करीब पौने दो बजे स्टोर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने रोका तो उन पर काली मिर्च का स्प्रे डाल दिया।

बेबेकियन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने दुकान का दरवाजा खोला, तभी सामने बदमाश आ गए और आंख, गले व मुंह पर काली मिर्च का स्प्रे डाल दिया। उन्होंने कहा कि स्प्रे की वजह मैं कुछ नहीं देख सके। बस तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दे रही थी।  

पैनिक बटन की मदद से बुलाई पुलिस

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंखों में स्प्रे डलने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फिर भी जैसे-तैसे स्टोर के अंदर छिपे हुए पैनिक बटन तक पहुंचा और उसे दबाकर पुलिस को मदद के लिए बुलाया। पासाडेना पुलिस को दोपहर करीब एक बजकर 47 मिनट पर डकैती की सूचना मिली। 

बता दें, घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें पूरे स्टोर में टूटे हुए डिस्प्ले केस दिखाई दे रहे। साथ ही खाली आभूषण ट्रे और होल्डर जमीन पर बिखरे हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें