स्काई एंड टेलीस्कोप की एडिटर डायना हानीकेनन के मुताबिक, चंद्रमा आसमान में मंगल की तरफ बायीं ओर बढ़ता दिखाई देगा और जैसे ही घटना समाप्त होगी चांद वहां से दूर हो जाएगा। मंगल को पूरी तरह से ढकने में चांद को 14 सेकेंड का समय लगेगा।
हानीकेनन के मुताबिक, यह आपकी लोकेशन पर निर्भर करेगा कि चांद कुछ मिनट तक मंगल को ढकता है या एक से आधे घंटे तक। जब यह दुर्लभ घटना खत्म होगी तो मंगल एक बार फिर अंधेरे से निकलकर चांद के दाईं किनारे पर चमकेगा।
हानीकेनन ने कहा, चांद के पीछे छिपे मंगल ग्रह को देखना अपने आप में अद्भुत होगा। लेकिन आप जहां रहते हैं वो काफी मायने रखेगा। अमेरिका के उत्तरी तट या कनाडा में रहने वाले लोग सूर्योदय के बाद इस घटना को देख पाएंगे। वहीं, मध्य पश्चिमी स्थानों पर रहने वाले लोग इसे सूर्योदय से पहले देख सकेंगे।