हिंदू लड़कियों का अपहरण और अल्पसंख्यकों पर जबरन धर्मांतरण का दबाव सिंध के अंदरूनी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है। बता दें कि सिंध के थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है। इन इलाकों में रहने वाले हिंदू समुदाय के अधिकांश सदस्य मजदूर हैं।
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार जो खबर आई है वह दिल दहलाने वाली है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक समुदाय की एक विवाहित हिंदू लड़की को जबरन धर्म परिवर्न के लिए मजबूर किया गया। जब पीड़िता महिला ने इससे इनकरा कर दिया तो उसका अपहरण कर लिया गया। इतना ही नहीं कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, वहां की पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड करके इस घटना के बारे में बताया है। पीड़िता महिला ने अपने वीडियो में दावा किया है कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। उमरकोट जिले के समारो शहर में उन्होंने उसे धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया। वीडियो में उसने यह भी बताया है कि किसी तरह अपहरणकर्ताओं से बचने के बाद वह घर आई। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
इस घटना के बारे में एक हिंदू स्थानीय नेता ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीरपुरखास में पुलिस ने रविवार तक लड़की द्वारा नामित आरोपियों के खिलाफ मामला नहीं दर्ज किया है। बावजूद इसके लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं।
विज्ञापन
पहले भी हुईं इस तरह की घटनाएं
इससे पहले पिछले साल जून में एक किशोर हिंदू लड़की ने यहां एक अदालत को बताया था कि उसका जबरन इस्लाम में धर्मपरिवर्तन कराया गया था और उसकी एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की गई थी। वहीं, पिछले साल मार्च में तीन हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था। उनका इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद मुस्लिम पुरुषों से शादी कर दी गई थी। केवल युवा किशोर लड़कियां ही नहीं बल्कि वृद्ध हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं।
सिंध में जबरन धर्मांतरण और हिंदू लड़कियों का अपहरण बना समस्या
गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी हिंदू महिला का अपहरण या उसके साथ दुष्कर्म हुआ हो, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हिंदू लड़कियों का अपहरण और अल्पसंख्यकों पर जबरन धर्मांतरण का दबाव सिंध के अंदरूनी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है। बता दें कि सिंध के थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है। इन इलाकों में रहने वाले हिंदू समुदाय के अधिकांश सदस्य मजदूर हैं।