फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syria Building Collapse: सीरिया के अलेप्पो शहर में ढही इमारत, 10 लोगों की मौत

Sun, 22 Jan 2023 06:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलेप्पो

सार

जानकारी के मुताबिक, पानी के रिसाव के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचावकमर्की मलबे में दबे लोगों की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन
Building Collapse in Aleppo - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में रविवार तड़के पांच मंजिला एक इमारत के ढह गई। हादसे में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हादसा अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस के नियंत्रण वाले शेख मकसूद क्षेत्र में हुआ। हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे। अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा शहर है और यह कभी सीरिया का वाणिज्यिक केंद्र था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पानी के रिसाव के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचावकमर्की मलबे में दबे लोगों की तलाश करते नजर आए। एक अन्य रिपोर्ट में इस हादसे में सात लोगों से मारे जाने और तीन लोगों के घायल होने की खबर दी। दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए।

सीरिया के 11 साल के संघर्ष के दौरान अलेप्पो में अनेक इमारतें नष्ट हो गई हैं। इस संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। हालांकि, राष्ट्रपति बशर असद के नेतृत्व वाली सीरिया सरकार ने अलेप्पो शहर को सशस्त्र विपक्षी समूहों के कब्जे से वापस अपने नियंत्रण में ले लिया है। शेख मकसूद कुर्द बलों के नियंत्रण वाले कुछ इलाकों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें