फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने मिलीशिया की पोस्ट नहीं हटा कर गलती की :जुकरबर्ग

Sun, 30 Aug 2020 01:50 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
mark zuckerberg - फोटो : Facebook
विज्ञापन
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि उनकी सोशल मीडिया कंपनी ने इस सप्ताह की शुरूआत में एक मिलीशिया समूह के पेज को नहीं हटा कर गलती की। उस पेज पर अमेरिका में जैकब ब्लैक की पुलिस द्वारा हत्या के बाद हिंसक प्रदर्शनों के बीच सशस्त्र असैन्य नागरिकों से विस्कोन्सिन के केनोशा में घुसने का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


जुकरबर्ग ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, केनोशा गार्ड नाम के पेज ने फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन किया और कई लोगों ने इसे चिह्नित किया है। 

फेसबुक ने हाल के कुछ सप्ताह में जन सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले समूहों के पोस्ट हटाने या प्रतिबंधित करने के लिए नए दिशा-निर्देश अपनाए हैं।

फेसबुक ने बुधवार को पेज को हटा दिया था। इससे पहले मंगलवार रात को एक सशस्त्र असैन्य नागरिक ने कथित रूप से दो लोगों की हत्या कर दी थी और एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। जैकब की पुलिस की गोली लगने से मौत के बाद ये प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुकरबर्ग ने कहा कि यह व्यापक तौर पर परिचालन संबंधी गलती थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें